Vai al contenuto principale

#financial

‘ईरान से रिश्ते तोड़ो या झेलो कड़े प्रतिबंध’; US की पूरी दुनिया को खुली धमकी

सत्य पथिक न्यूज, नई दिल्ली(US new threat to world)। अमेरिका ने अब पूरी दुनिया को खुली धमकी दे डाली है कि ईरान से आर्थिक-व्यापारिक रिश्ते रखने वाले सभी

Altro...

सत्य पथिक न्यूज, नई दिल्ली(US new threat to world)। अमेरिका ने अब पूरी दुनिया को खुली धमकी दे डाली है कि ईरान से आर्थिक-व्यापारिक रिश्ते रखने वाले सभी देशों को कड़े प्रतिबंध झेलने होंगे।

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंटअमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि अमेरिका उन सभी आर्थिक-व्यापारिक स्रोतों को पूरी तरह से बंद कर देगा, जिनके जरिए ईरान अब तक रेवेन्यू जुटाता और अमेरिकी प्रतिबंधों से बचता रहा है।

अमेरिकी विदेश मंत्री बेसेंट ने साफ किया कि कोई भी देश या संस्था ईरान की आर्थिक-व्यापारिक रूप से मदद करेगी तो उसे अमेरिकी डॉलर सिस्टम से बाहर कर दिया जाएगा।

बेसेंट ने कहना है कि, ‘हमारा मकसद ईरान को युद्ध के मोर्चे पर ही नहीं, आर्थिक-व्यापारिक मोर्चों पर भी ईरान के अत्याचारी शासन को दुनिया से अलग-थलग करने और पूरी तरह काटकर अकेला छोड़ देने का है।

अमेरिकी वित्त मंत्री ने इस घोषणा के साथ ही ईरान से तेल, परमाणु, मिसाइल और साइबर नेटवर्क से जुड़े करीब 60 संस्थानों, व्यक्तियों और जहाजों पर भी नए प्रतिबंध लगा दिए हैं।

US वित्त मंत्री ने कहा कि दुनिया भर के देशों से ईरान को मदद पहुंचाने से रोकने की कार्रवाई तय‌ समय सीमा में सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। हालांकि, बेसेंट ने इस समयसीमा की आखिरी तारीख नहीं बताई है।

ईरान ने ‘ सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें’ बताकर किया खारिज

हालांकि ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने US  वित्त मंत्री की धमकियों को ‘सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें’ बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान का कोई भी व्यापारिक साझेदार अमेरिकी प्रतिबंधों के आगे हरगिज नहीं झुकेगा।

स्टोरी/रिपोर्ट आपको कैसी लगी, कृपया comment box में अवश्य लिखें। वेबसाइट को सब्सक्राइब और लाइक करना भी नहीं भूलें।

#iran #connection #world #us #bear #condemned #financial #new #sanctions #threat

0

Caricamento...

0
1

Caricamento...